जगाधरी: संजय विहार कॉलोनी में सीवरेज व पानी के पाइप का कनेक्शन टूटने से कॉलोनी वासी हो रहे परेशान
संजय विहार कॉलोनी के लोगों ने बताया कि उनकी कालोनी में बरसात के दिनों में नगर निगम के द्वारा खुदाई की गई है। जिससे जेसीबी से खुदाई करने पर उनके सीवरेज और पानी के पाइप के कनेक्शन तोड़ दिए गए हैं । जिसके बाद घरों में ना तो पानी है और ना ही शौचालय की सुविधा ही बची है। जिसके लिए वह रिश्तेदारों के घर जाकर अपना काम चला रहे है। जिससे काफी परेशानी हो रही है।