महोबा: महोबा में IGRS के असंतुष्ट फीडबैक पर डीएम ने डूडा कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, परियोजना अधिकारी का वेतन रोका
Mahoba, Mahoba | Jun 11, 2026 महोबा जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने IGRS के निस्तारण पर मिले असंतुष्ट फीडबैक के आधार पर जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका, अभिलेखों व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण में CLPC अर्पित पांडे बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।