चोलापुर में घने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जीजा-साला की हुई मौत
Sadar, Varanasi | Dec 26, 2025 चोलापुर थानान्तर्गत टिसौरा गांव के समीप बाइक सवार दो युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दोनो युवक रिश्ते में जीजा और साला बताए जा रहे है। घने कोहरे के कारण गुरुवार मध्य रात्रि टिसौरा स्थित पैट्रोल पम्प पर बाइक में पेट्रोल लेने जा रहे थे।