हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने संभाला कार्य, कई सरकारी दफ्तरों में तैनात होने का पता चला
नगर परिषद में नियुक्त सफाई कर्मचारियों को शहर के वार्डांे में सफाई व्यवस्था के लिए वापस लगाने की मांग को लेकर गुरुवार को नगर परिषद की नवनियुक्त सभापति मंजू रणवां और उपसभापति सोनू बंसल जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचीं। जिला कलक्टर के अवकाश पर होने के कारण उन्होंने जिला कलेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहीं श्रद्धा गोमे से मुलाकात की।