बक्सर: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बक्सर नगर में पुलिस ने किया फ्लेग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान को लेकर दिया संदेश.
Buxar, Buxar | May 27, 2024 बक्सर जिले में सातवें चरण के तहत 1 जून को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान होगा इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. वही शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान करने को लेकर पुलिस की पूरी तरह मुस्ताक दिख रही है. इस क्रम में सोमवार को देर शाम नगर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर संदेश दिया. पुलिस जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च किया.