पर्यटन की दृष्टि से चांदी पहाड़ का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
शेखपुरा: जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद द्वारा अरियरी प्रखंड स्थित पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण चांदी पहाड़ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता एवं पर्यटन की संभावनाओं का जायजा लिया तथा क्षेत्र को और बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की दिशा में आवश्यक पहल पर जोर दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
1 views | Sheikhpura, Bihar | Oct 6, 2026