बाह: रूपपुरा युवक हत्याकांड में पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
जैतपुर थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने गांव के ही पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा। अंतिम संस्कार के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कुछ देर शव रोके जान