शिवपुरी नगर: शिवपुरी में पानी और खराब सड़कों को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
शिवपुरी जिले में बढ़ती समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। आज गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शहर में पेयजल संकट और जर्जर सड़कों की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि शहर के कई वार्डों में नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।