आंवला: आंवला में रास्ते का खड़ंजा उखाड़ने और नाली बंद करने का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
Aonla, Bareilly | Jul 29, 2026 आंवला तहसील के ग्राम पल्था निवासी अनेकपाल सिंह ने एसडीएम से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके रास्ते का खड़ंजा उखाड़ दिया गया है, नाली बंद कर दी गई है और उन्हें गालियां दी जा रही हैं। उन्होंने बुधवार दोपहर एक बजे एसडीएम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।