खलीलाबाद: बिहार में भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण की न्यायिक जांच की उठी मांग, अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
बिहार में भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु के मामले को लेकर निष्पक्ष न्यायिक जांच तथा दोषी पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठने लगी है।इसी क्रम में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शनिवार सुबह 11:30 बजे राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन SDM को सौंपा।