गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में महिला द्वारा युवकों पर लगाए गए छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप पर जांच के बाद ACP ने दी जानकारी
थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला द्वारा बीते सोमवार देर रात कुछ युवकों पर छेड़छाड़ और मारपीट करने को लेकर तहरीर दी गई थी। मामले में गहनता से हुई जांच के बाद मंगलवार शाम करीब साढ़े 5 बजे ACP अंकुर विहार ने जानकारी देते हुए बताया कि ये पूरा मामला तीन पक्षों के बीच हुई मारपीट का है।