गाज़ियाबाद: साहिबाबाद थाना की साइबर पुलिस ने क्रेडिट रिवार्ड पॉइंट का लालच देकर ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना साहिबाबाद साइबर पुलिस टीम ने मंगलवार शाम करीब साढ़े 4 बजे कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैंकों में खाता खोलकर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोगों को क्रेडिट रिवार्ड पॉइंट का लालच देकर लिंक के माध्यम से ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले अजीत उर्फ अरविन्द, रोबिन, आलोक और रिजवान नाम के 4 शातिर अभियुक्तों को आईटीएस कॉलेज करेहडा कट मोहनगर के पास से गिरफ्तार किया।