गाज़ियाबाद: गाजियाबाद नगर निगम ने शुरू की 'वेस्ट से बेस्ट' मुहिम, नगर आयुक्त बोले- 'इसका उद्देश्य RRR मॉडल को बढ़ावा देना है'
गाजियाबाद नगर निगम ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वेस्ट से बेस्ट की मुहिम की शुरुआत की। मुहिम के तहत नगर निगम की टीम वेस्ट से पार्कों का कायाकल्प कर रही है। नगर निगम की टीम ने राजनगर सेक्टर 14 में NGO की मदद से वेस्ट का प्रयोग करते हुए पार्क का कायाकल्प किया है। इसके तहत ऐसे सामान जो कूड़ा बन चुके हैं उनसे आकर्षक चीज बनाई जा रही है।