गाज़ियाबाद: नन्दग्राम थाना पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक चोरी की कार और 1 मोबाइल फोन बरामद
थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे हनुमान चौक के पास से मुखबिर की सूचना के आधार पर आकाश त्यागी और गौरव शर्मा नाम के 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 1 होंडा सिटी कार व घटना में प्रयुक्त 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।