हुज़ूर: कोलार रोड और विजयनगर में शराब दुकानों की शिफ्टिंग के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे
Huzur, Bhopal | Apr 2, 2026 राजधानी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। कोलार रोड स्थित मंदाकिनी चौराहे और विजय नगर इलाके में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए हैं। कोलार रोड पर दुकान शिफ्ट होने के विरोध में लोगों ने दुकान के सामने एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी की|