कोलारस: पिछोर में आग जलाकर हाथ ताप रहे थे बच्चे आग की चिंगारी से घर के आंगन में रखे भूसे में लगी
तेंदुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिछोर गांव में रात को अचानक आग की चिंगारी से घर के आंगन में रखे भूसे के ढेर में आग लग गई।आग जब तक घर के भीतर पंहुचती इससे पहले सूझबूझ दिखाते हुए ग्रामीणों ने एक जुट होकर बोरवेल के पानी से आग पर काबू पा लिया।