कोलारस: पूरणखेड़ी टोल के पास एसडीओपी ने बिना रॉयल्टी काली गिट्टी का परिवहन कर रहे डंपर को किया जप्त चालक पर मामला दर्ज
कोलारस पुलिस ने आज एक बार फिर लगातार दूसरे दिन पूरनखेड़ी टोल के पास काली गिट्टी से भरे बिना रायल्टी के हाईवा को पकड़ा है। इस तरह से दो दिन में काली गिट्टी से भरे चार डंपरों को अवैध रूप से काली गिट्टी का खनन करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ चोरी मामला दर्ज कर लिया है।