कोलारस: पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कोलारस क्षेत्र में आतिशबाजी गोदाम का निरीक्षण किया
हरदा में बीते दिनों घटित हुए पटाखा फैक्ट्री में अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मध्यप्रदेश में पटाखा फैक्ट्री और गोदामों की जांच पड़ताल प्रारंभ हो गई है। इस तारतम्य में कोलारस प्रशासन सख्त नजर आया। आगामी समय में ऐसे हादसे घटित न हों इसे लेकर अधिकारी सक्रिय हो गए हैं।