कोलारस: पूरण खेड़ी टोल प्लाजा के पास से अवैध गिट्टी से भरे तीन डंपरों को SDOP ने पकड़ा तीनों पर किया मामला दर्ज
कोलारस पुलिस ने आज अवैध गिट्टी से भरे सड़क पर दौड़ रहे तीन डंपर की जप्ती की कार्यवाही की गई है। पुलिस ने तीनों डंपरों को जप्त कर थाना परिषर में खड़ा कर प्रकरण पंजीबद्ध किया है। जानकारी के मुताबिक आज कोलारस एसडीओपी विजय यादव ने बदरवास क्षेत्र के बामौर क्रेसर से भरकर आ रहे तीन डंपर पकड़ने की कार्रवाई की गई तीनों चालकों पर मामला दर्ज कर लिया है