इटावा: चौबिया के ग्राम मिलिक में संदिग्ध हालतों में 50 वर्षीय अधेड़ की मौत, स्वजन ने गांव के युवक पर जहर देने का लगाया आरोप
Etawah, Etawah | Jan 1, 2026 चौबिया के ग्राम मिलिक में गुरुवार को 50 वर्षीय अधेड़ कौशल किशोर की संदिग्ध हालातों में घर में हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। उन्होंने गांव के ही एक दोस्त पर साथ ले जाकर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने स्वजन की सूचना पर गुरुवार 3 बजे शव का पोस्टमार्टम करा जांच शुरु कर दी है।