इटावा: नव वर्ष के मौके पर निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, की पूजा-अर्चना
Etawah, Etawah | Jan 1, 2026 साल के पहले दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता ग्वालियर बायपास स्थित निर्माणाधीन केदारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में लगा रहा। दूर–दराज़ से आए भक्तों ने भगवान केदारेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और माथा टेककर के दरबार में मनोकामनाएं मांगी। मंदिर परिसर में हर हर महादेव के नारे गूंजते रहे, गुरुवार शाम 4:30 तक भी देखने को मिली श्रद्धालुओं की भीड़।