इटावा: नव वर्ष पर हाईवे पर लूट की योजना बना रहे 4 शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा
Etawah, Etawah | Jan 1, 2026 नए साल के पहले दिन इटावा पुलिस ने एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया। जसवंतनगर पुलिस ने हाईवे पर लूट की योजना बना रहे चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कार और लूट में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं। गुरुवार दोपहर 3 बजे पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने खुलासा किया।