इटावा: कोतवाली इलाके के धूमनपुरा गांव में अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Etawah, Etawah | Jan 1, 2026 कोतवाली इलाके के धूमनपुरा गांव में युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे धूमनपुरा गांव के रहने वाले संतराम के बेटे हिमांशु ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर फांसी लगा ली जिसके बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर शव को शव गृह में रखाया, संबंधित थाने को सूचना दी गई