इटावा: नुमाइश चौराहा से भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया
Etawah, Etawah | Jan 1, 2026 सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से उपसंभागीय परिवहन विभाग की ओर से नव वर्ष के पहले दिन गुरुवार दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का शहर के नुमाइश चौराहा पर भाजपा की सदर विधायक सरिता भदौरिया ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर एवं शपथ दिलाकर किया। इस मौके पर एआरटीओ प्रदीप कुमार समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।