नवाबगंज: सिंथरा गांव में 500 मीटर तक बिजली नहीं, फिर भी भेजी गई ₹1.20 लाख की आरसी, उपभोक्ता ने उठाए सवाल
नवाबगंज क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। हाफिजगंज के सिथरा गांव निवासी तैय्यब खान को विभाग ने बिना बिजली मीटर और कनेक्शन के ही 1 लाख 20 हजार 391 रुपये की रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) भेज दी। मामला सामने आने के बाद पीड़ित ने प्रशासन से शिकायत कर न्याय की मांग की है। तैय्यब खान का कहना है कि वह गांव में मुर्गी पालन का काम करते हैं।