हज़ारीबाग: हजारीबाग में आज झामुमो का 47वां स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे शामिल
हजारीबाग:झारखंड मुक्ति मोर्चा का 47वां स्थापना दिवस आज जिला स्कूल मैदान में मनाया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री व विधायक शामिल होंगे। करीब 15 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यों की समीक्षा और विस्तार की रणनीति पर चर्चा होगी।