बांदा: शहर के नरैनी रोड पर रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर बस खड़े ट्रक से टकराई, बाइक सवार युवक घायल
बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के नरैनी रोड पर रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। फिर जाकर बस खड़े ट्रक में टकराई, जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल युवक बांदा के बहोरवा पुरवा का निवासी है।