मुरैना नगर: मुरैना में अवैध रेत माफियाओं पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 करोड़ से ज्यादा की रेत और वाहन जब्त, 15070 ट्रॉली रेत नष्ट
मुरैना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन, उत्खनन और भंडारण के खिलाफ 1 मई से 29 मई तक बड़ा अभियान चलाते हुए 16 आरोपियों पर केस दर्ज किए हैं। कार्रवाई में 16 वाहन जब्त कर करीब 1 करोड़ 6 लाख की संपत्ति पकड़ी गई। वहीं 15070 ट्रॉली अवैध रेत, जिसकी कीमत 3 करोड़ 31 लाख से ज्यादा बताई गई, उसे नष्ट किया गया। पुलिस, प्रशासन, खनिज और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई जारी है।