देहरादून: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश को लेकर सरकार को घेरा
स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश के बाद से इस पर घमासान छिड़ा हुआ है। कांग्रेस इस आदेश के बाद से सरकार पर हमलावर हो रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा कि यह स्मार्ट मीटर सरकार जनता पर थोपने का काम कर रही है। यह मीटर जनता की जेब पर ढाका डालने का काम करेंगे।