देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा- कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव
उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि कांग्रेस 20 फरवरी को देहरादून में विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होने बताया कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई के साथ ही राज्य में यूसीसी के तहत लिव इन रिलेशनशिप को मान्यता देने का विरोध किया जाएगा।