देहरादून: विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण की अध्यक्षता में हुई बैठक, सत्र की तैयारियों पर चर्चा की गई
18 फरवरी से शुरू होने जा रहे बजट सत्र की तैयारियों के मददेनजर सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने विपक्षी दलों के नेताओं से कहा कि जनहित के मुद्दों को सदन में रखें। स्वस्थ चर्चा करके प्रदेश में विकास को और गति प्रदान करने में सहयोग करें।