देहरादून: नगर निगम में मेयर सौरभ थपलियाल ने 15 इलेक्ट्रिक कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम परिसर में 15 इलेक्ट्रिक कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। नगर निगम देहरादून की ओर से संचालित यह वाहन रिस्पना नदी स्थित मलिन बस्तियों से कूड़ा उठान का कार्य करेंगे। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण की दिशा में निगम का यह महत्वपूर्ण कदम है।