बीसलपुर: केकेएस स्कूल के पास साइकिल सवार को इको कार ने मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल में कराया गया भर्ती
बीसलपुर नगर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी शिवदयाल गंगवार अपने घर से साइकिल से ग्रीनलैंड रिसार्ट के पीछे अपने खेत पर फसल देखने जा रहा था वह जैसे ही बीसलपुर पीलीभीत रोड पर स्थित केकेएस स्कूल के पास पहुंचा वैसे ही उनकी साइकिल में ईको कार चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार रोड पर गिरकर घायल हो गये। घायल को सीएचसी में कराया भर्ती।