बीसलपुर: बीसलपुर नगर में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम जयंती शोभा यात्रा
बीसलपुर स्थित मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के त्रिलोकीनाथ मंदिर से निकली भगवान परशुराम शोभा यात्रा में कई देवी देवताओं की झांकियां निकाली गईं। शोभा यात्रा का रास्ते में पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अमन जयसवाल उर्फ निक्की सहित कई संगठनों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा मुख मार्गों से धूमधाम से निकल गई ।