बीसलपुर: जय गुरुदेव आश्रम के पास आवारा गोवंश से टकराई बाइक, मामा-भांजे हुए घायल
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अखोली निवासी पुरुषोत्तम अपने मामा राजेश के साथ पीलीभीत से दवाई लेकर वापस अपने गांव आ रहे थे वह जैसे ही बीसलपुर पीलीभीत रोड पर स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पास पहुंचे वैसे ही उनकी बाइक आवारा गोवंश जानवर से टकरा गई जिससे बाइक सवार मामा भांजे रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए घायल को सीएचसी में कराया भर्ती।