बीसलपुर: जसौली दिवाली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को चार लोगों ने पीटकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसौली दिवाली निवासी सोनू ने बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी गांव के ही एक परिवार से पुरानी रंजिश चली जा रही है आज शुक्रवार को उसी रंजिश को लेकर गांव के ही चार लोगों ने उसे गांव में स्कूल के पास घेर कर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया घायल को परिजनों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया ।