बांका: बांका एसडीएम ने पीडीएस दुकानों का किया औचक निरीक्षण, स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जांच
Banka, Banka | Apr 21, 2026 मंगलवार की दोपहर 12 बजे बांका के एसडीएम राजकुमार ने विभिन्न पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया। वहीं, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में दुकानों की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने दुकानदारों को गोदाम और दुकान परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।