सहसवान: मुजरिया थाना क्षेत्र में एक बाइक पर सवार दो सगे भाइयों सहित तीन को डंपर ने रौंदा, एक की मौत और दो लोग घायल
बिल्सी से मुजरिया आ रहे बाल्मीकि समाज के बाइक सवार तीन लोगों को डंपर ने रौंद दिया ,जिसमें एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।चालक डंपर छोड़ कर फरार हो गया। तत्काल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक सहित तीनों को एम्बुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल भिजवाया। बाइक सवार शिव पुत्र विनोद उम्र14वर्ष निवासी गांव अगई थाना वजीरगंज की मौत।