डुमरांव: अग्नि प्रवण काल में अलर्ट: डुमरांव में फायर ब्रिगेड का झुग्गी-झोपड़ियों में जागरूकता अभियान
Dumraon, Buxar | Apr 25, 2026 भीषण गर्मी के साथ ही आग लगने की घटनाओं में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने डुमरांव अनुमंडल के विभिन्न ग्रामीण और संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है। विशेष रूप से झुग्गी-झोपड़ी और कच्चे मकानों वाले इलाकों को चिन्हित कर वहां मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।