कोंडागांव: आग से झुलसे बुजुर्ग की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत, ग्राम बारदा में खाना बनाते वक्त हुआ था हादसा
कोंडागांव जिले के उरेंदाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बारदा में बीते दिन एक बुजुर्ग ग्रामीण आग से झुलस गया था। जिसकी देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। शनिवार को मिली जानकारी अनुसार ग्राम बारदा गुनीयापारा निवासी काड़ेराम नाग उम्र 62 वर्ष अपने खेत में स्थित लाड़ी में खाना बना रहा था उसी दौरान वह आग में झुलस गया। थाने में सूचना दे दिया गया है।