करछना थाना क्षेत्र के घोडेडी़ह गांव के सामने सोमवार देर शाम को सर्राफा व्यापारी मझुआ गांव निवासी चंदन सोनी को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मारकर सोने चांदी के आभूषण से भरा बैग छीन कर फरार हो गए थे। सूचना होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची घायल अवस्था में चंदन सोनी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है।