बीकानेर: कृषि भवन में वंदे गंगा जल अभियान के तहत कृषि कार्यशाला आयोजित, जल संरक्षण पर दिया गया जोर
‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत सोमवार को जयपुर रोड स्थित कृषि भवन में जिला स्तरीय कृषि कार्यशाला, संगोष्ठी एवं सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने किसानों से बूंद-बूंद पानी का सदुपयोग कर अधिक उत्पादन लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आज