मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना पुलिस ने एक अवैध पिस्टल और एक अवैध तमंचा मय कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बताते चले कि सोमवार की शाम 4:00 बजे उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना के आधार पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम अकोडी स्थित गौरी शंकर मंदिर से मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध अभियुक्त। राघवेंद्र यादव निवासी बभनी थाना विंध्याचल व राजेश यादव निवासी रमई पट्टी थाना शहर कोतवाली को एक पिस्टल व एक तमंचा के साथ गिरफ्तार किया।