सावन के पहले सोमवार को बाबा बूढ़ेनाथ का दिव्य श्रृंगार, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मिर्जापुर। सावन माह के पहले सोमवार को नगर के प्राचीन बूढ़ेनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ का भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया गया। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद बाबा बूढ़ेनाथ का अलौकिक श्रृंगार कर भक्तों के लिए दर्शन कराया गया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और हर-हर महादेव के जयकारों से परिसर गूंज उठा।