पाटन: कांतोरा गांव में मजदूर की मौत का मामला चौकी प्रभारी ने कहा जांच के बाद होगी दोषियों पर कार्रवाई
कंतोरा गांव में 2 दिन पहले मजदूर की जर्जर स्कूल भवन को उठाने के दौरान मौत हो गई थी। नूनसर चौकी प्रभारी राजेश धुर्वे ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि कांतोरा गांव में जर्जर स्कूल भवन को गिराने के दौरान मजदूर की मौत हो गई थी। इसके बाद इस मामले में जांच की जा रही है जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।