बिजनौर: हल्दौर के गांव मुकरंदपुर के जंगल में गुलदार ने एक बछिया को बनाया निवाला लोगों में दहशत का माहौल
Bijnor, Bijnor | Aug 13, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव मुकंरदपुर के जंगल में गुलदार ने एक किसान की बछिया को निवाला बना लिया। खेत पर गए किसानों ने मृत अवस्था में बछिया को देखा तो उनके होश उड़ गए। बाद में कई ग्रामीण लाठी डंडे लेकर जंगल गए लेकिन गुलदार का कोई आता पता नहीं चला। ग्रामीणो ने वन विभाग की टीम को गुलदार की सूचना दी है।