हमीरपुर: हमीरपुर कांग्रेस ने पुल हादसे पर न्यायिक जांच की मांग की, 50 लाख मुआवजे और सरकारी नौकरी की भी उठाई मांग
बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह मजदूरों की मौत के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुये जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद हादसा स्थल का निरीक्षण भी किया। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि मृतक मजदूरों के परिजनों को 50-50 लाख रु