बसंतपुर: सीमावर्ती गांव गीदड़मारी में एसएसबी का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 72 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
वीरपुर स्थित 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अंतर्गत सीमा चौकी रिफ्यूजी कॉलोनी द्वारा जीवंत गांव कार्यक्रम (वाइब्रेंट विलेज) के तहत गीदड़मारी गांव में मानव चिकित्सा शिविर (एमसीए) का आयोजन किया गया। शिविर में सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीणों को स्