कालपी: महमूदपुर चौकी क्षेत्र में छज्जे के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में सड़क पर लाठी-डंडे चले, मारपीट का वीडियो वायरल
Kalpi, Jalaun | Jun 18, 2026 कालपी क्षेत्र की महमूदपुर चौकी इलाके में मकान के छज्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। वही महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। मारपीट का वीडियो गुरुवार सुबह 8 बजे वायरल हुआ है, वही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि पुलिस और डायल-112 की मौजूदगी के बावजूद काफी देर तक मारपीट जारी रही।