बेतिया: बेतिया प्रमंडल में गाँव-गाँव तक पहुँची पक्की सड़कें, सहायक अभियंता प्रवीण कुमार पाण्डे ने दी जानकारी
आज 27 जून शुक्रवार शाम करीब 4 बजे समाहरणालय परिसर स्थित सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल बेतिया के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार पाण्डे ने विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि बेतिया प्रमंडल के अंतर्गत नौतन, बेतिया, मझौलिया, योगापट्टी में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है।